
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ। केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दूर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम से संपन्न हुई। इस स्नातनिये धार्मिक आयोजित पूजा अनुष्ठान पर केंदुआ बाजार,हिंदी भवन,न्यू मेरिन,अलकुसा,कुस्तौर,गनसाडीह, गोधर बेलदरिया,गोधर रवानी बस्ती,में दुर्गा पूजा आयोजित की गई। इस दौरान आकर्षक साज सज्जा एवं भव्य पंडाल में माँ दुर्गा की प्रत्तिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान विभिन्न स्थलों पर मेले का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर म दुर्गा के दर्शन को श्रद्धालुओं की जनसैलाब उमड़ पड़ी लोगों ने मा का दर्शन कर प्रसाद चढ़ा सुख समृद्ध और मंगल जीवन का आशीर्वाद लिया। वहीं इस मौके विधि व्यवस्था को लेकर पंडालों में पूजा समिति के सदस्यगण शांति समिति/पुलिस जन सहयोग समिति के सदस्य एवं केंदुआडीह पुलिस मुस्तैदी के साथ निगरानी करते देखे गए। वहीं केंदुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक शशि रंजन कुमार देर रात तक स्वयं भी गश्त कर सभी पूजा पंडालों पर कड़ी निगरानी रख रहे थे। पूजा पंडालों में पहुंच कर मुस्तैद पुलिस कर्मियों से हर पल का खबर ले रहे थे। जिससे क्षेत्र में दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। वहीं इस पूजा अनुष्ठान को सफल बनाने में सभी पूजा समितियों का सराहनीय योगदान रहा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
