• Thu. Apr 16th, 2026

केंदुआडीह थाना के समीप धनबाद बोकारो मार्ग एन एच 32 पर हुई भू धंसान

admin's avatar

Byadmin

Apr 15, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत धनबाद बोकारो मख्य मार्ग एन एच 32 पर नया धौड़ा के समीप हुई भू धंसान से स्थानीय लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया है। बताया जाता है कि गत माह से पुराना जीएम बंगला का गैस रिसाव अब नया मोड़ लेते हुए मुख्य मार्ग को छू गया है। जिससे मार्ग पर आप डाउन दोनों ओर सड़क धंस गया है। इस घटना को देखते हुए केंदुआडीह पुलिस ने वाहनों का धनबाद आवागमन ट्रैफिक का रूट मार्ग केंदुआडीह पुराने थाना भवन की ओर से कर मार्ग पूरी तरह शील कर दी गई है।

घटना की सूचना पाकर धनबाद का महापौर संजीव सिंह घटनास्थल पर पहुंच बीसीसीएल प्रबंधन से वार्ता की इसपर प्रबंधन की ओर से प्रभावितों को बेलगढिया में दो फ्लेट का आवास और 250 ढाई लाख रुपया मुआवजा देने की बात कही गई है।

वहीं प्रभावितों का कहना है कि प्रबंधन लोगों को केवल उजाड़ने पर तुली हुई है और ऐसे स्थान पर बसाना चाह रही है जहां किसी प्रकार का रोजगार,अस्पताल गाड़ी,बाजार आदि की सुविधा उपलब्ध नही है यहां लोग गैस से जूझ रहे है और बेलगढिया में वैकल्पिक सुविधाओं से जूझना पड़ेगा इससे बेहतर हमलोग यही ठीक हैं प्रबंधन इसकी ठोस व्यवस्था करे तो यही स्थान सुरक्षित हो सकती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *