

*रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव*

कुल्टी बीसीसीएल
एरिया बारह के बैगुनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष बुधवार को 16 सूत्री मांग को लेकर जनता मजदूर संघ ने धरना-प्रदर्शन किया। जहां बड़ी संख्या में संगठन के समर्थक मौजूद थे।
इस दौरान जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की लापरवाही के कारण एरिया बारह का उत्पादन शून्य हैं। आउटसोर्सिंग कंपनी और अधिकारी मिलकर मौखिक समझौता के तहत कंपनी में लूट मचाए हुए हैं। सिक्यूरिटी मनी के नाम पर बीसीसीएल में करोड़ों रुपए का घोटला हुआ हैं। जिसकी जांच में कइ उच्च अधिकारियों की गद॔न फंसी हुइ हैं।
जिनका जैल जाना तय हैं। इस के पूर्व भी जनता मजदूर संघ की शिकायत पर कइ अधिकारियों को जैल हो चुंकी हैं। जब कि रियायती जमीन के मामले में भी बड़ा घोटला हुआ हैं। प्रबंधन जिसकी जमीन हैं उसके मालिक से नहीं खरीद कर किसी तीसरे से खरीद रहा हैं। जो बढ़ा घोटाला हैं। बीसीसीएल प्रबंधन एक साजिश के तहत एरिया बारह को बंद करना चाहता हैं। जिसका विरोध जनता मजदूर संघ करता हैं।
इस अवसर पर जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय महासचिव सुभाष सिंह ने कहा कि जब बीसीसीएल जब अपने स्तर से कोलियरि चलाता था। उस समय हजारों श्रमिक काम करते थे और उत्पादन लक्ष्य भी हासिल करते थे।
आज आउटसोर्सिंग कंपनी मिट्टी काटने और पत्थर हटाने के नाम पर लूट मचा रखी हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के कारण कइ कंपनी यहा आना नहीं चाहती और कई तो बीच में काम छोड़कर चली गई। इन अधिकारियों के विरुद्ध सीबीएसई समेत कई जांच एंजेसी जांच कर रही हैं। इस दौरान जनता मजदूर संघ के सभी क्षेत्रीय के प्रतिनिधि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
