
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी: सनातन धर्म पर विश्वास रखने वाले कुल्टी से 8 श्रद्धालुओं का एक जत्था बुधवार को

पवित्र अमरनाथ यात्रा पर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। प्रस्थान के दौरान “हर हर महादेव”, “बम-बम भोले” और “जय बाबा बर्फानी” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा कुल्टी मंडल-2 के अध्यक्ष मनमोहन राय ने सभी श्रद्धालुओं को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह कुल्टी के लिए गर्व की बात है कि यहां की पावन धरती से सनातन धर्म के श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के पवित्र धाम की यात्रा पर निकल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ की असीम कृपा से सभी श्रद्धालु सकुशल यात्रा पूरी कर बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन कर अपने घर लौटें।
मनमोहन राय ने बताया कि जैसे ही कुल्टी के विधायक एवं मंत्री अजय पोद्दार को श्रद्धालुओं के अमरनाथ यात्रा पर रवाना होने की जानकारी मिली, उन्होंने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि बाबा भोलेनाथ सभी श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सफल और मंगलमय बनाएं तथा उन पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखें।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं के परिजनों, मित्रों एवं स्थानीय लोगों ने भी भावभीनी विदाई देते हुए उनके सुरक्षित लौटने की कामना की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
