• Thu. Apr 16th, 2026

कुल्टी- “मेरा बूथ सबसे मजबूत”: प्रधानमंत्री ने बंगाल के लाखों कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कुल्टी में भी नमो ऐप के माध्यम से सुना गया संदेश

admin's avatar

Byadmin

Apr 15, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम 4:30 बजे पश्चिम बंगाल के लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘नमो ऐप’ के माध्यम से सीधा संवाद किया। “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री ने करीब एक घंटे तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आगामी सांगठनिक कार्यों के लिए उनका मार्गदर्शन किया।

इसी कड़ी में आसनसोल लोकसभा अंतर्गत कुल्टी विधानसभा (282) के सीतारामपुर गांधी नगर (बूथ संख्या 23) में “अमर बूथ, सबसे शक्तिशाली” (मेरा बूथ, सबसे मजबूत) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय अभिभावकों ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

इस अवसर पर आसनसोल जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल सह-संयोजक टिंकू वर्मा ने कहा, “प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन हमारे लिए ऊर्जा का स्रोत है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।” कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रमुख सुदीप (बाबुन) सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और अभिभावक उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *