• Sat. Oct 31st, 2026

कुल्टी -महिलाओ की संस्था उत्सव थ्री पोंइट जीरो की सदस्या मोहिता संघाइ और प्रियंका अग्रवाल के संयुक्त तत्वावधान में दीपावाली मेला का आयोजन किया गया

admin's avatar

Byadmin

Oct 31, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी: नियामतपुर के जीटी रोड स्थित अग्रसेन भवन में शनिवार को महिलाओ की संस्था उत्सव थ्री पोंइट जीरो की सदस्या मोहिता संघाइ और प्रियंका अग्रवाल के संयुक्त तत्वावधान में दीपावाली मेला का आयोजन किया गया । जहा महिलाओ द्वारा 36 स्टाल लगाया गया ।

इस संबंध में उत्सव थ्री पोंइट जीरो की मोहिता संघाई और प्रियंका अग्रवाल ने आयोजित कार्यक्रम को लेकर संयुक्त रुप से बताया कि कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में महिलाओ द्वारा लगाए जाने वाला यह सबसे बड़ा दीपावाली मेला हैं । जहा चिरकुंडा, बराकर, कुल्टी, नियामतपुर, आसनसोल की महिलाए भी इस कार्यक्रम में भाग लेती हैं और अपने मनपसंद के स्टॉल लगाती हैं । स्टॉल लगाने का मुख्य कारण उन्होंने बताया कि मारवाड़ी समाज का दीपावाली सबसे बड़ा फेस्टिवल हैं । बाजार में अत्यधिक भीड़ होने से समय की बर्बादी होती हैं और समान भी सहीं से नहीं मिल पाता हैं।

यहां एक ही छत के नीचे साबुन से लेकर ज्वैलर्स तक मिल जाते हैं । दीपावाली पर काम आने वाले भगवान गणेश और लक्ष्मी जी के पोशाक भी यहा मिल जाते हैं । इस बहाने युवतियों को रोजगार करने का प्रशिक्षण भी मिल जाता हैं । जिससे भविष्य में कोई कारोबार करने में कोई कठिनाई नहीं हो। उन्होंने कहा विभिन्न स्टॉल से होने वाली आमदनी का एक हिस्सा जरूरतमंद को दे दिया जाता हैं ।

कार्यक्रम के प्रायोजक सुमित्र चौपड़ा और रितेश जालान की अहम भूमिका रही । जिन्होंने महिलाओ का भरपूर सहयोग किया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *