• Sat. May 23rd, 2026

कुल्टी-बैगुनिया बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जितेंद्र तिवारी और डॉ. अजय पोद्दार को किया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

May 23, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी बैगुनिया बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने पांडेश्वर से भाजपा के बने विधायक जितेंद्र तिवारी और कुल्टी विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार को बैगुनिया बाजार के सिद्धेश्वर मंदिर रोड मे आयोजित कार्यकर्म में शनिवार की रात को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर तथा पांडेश्वर विधायक जितेंद्र तिवारी ने राज्य में सत्ता बदलने पर कहा कि आपसी मतभेद भूलकर राज्य के विकास में ऊर्जा लगानी हैं। उन्होंने उदाहरण स्वरूप कहा कि पड़ोस में झारखंड बिहार हैं। चुनाव खत्म होने के बाद सत्तापक्ष और विरोधी एक साथ चाय पीते नजर आयेंगे और गुफ्तगू भी करेंगे। लेकिन बंगाल में ऐसा देखने को बहुत कम मिलता हैं और एक दल के लोग दूसरे दल के लोग से बातचीत करते हुए नजर नहीं आयेंगे। जिसका मुख्य कारण भय हैं कि कहीं पार्टी स्तर पर कारवाई नहीं हो जाए। इस से दूरी बढ़ती हैं। अब भय का माहौल खत्म हो गया और डाक्टर पोद्दार को बड़े भाई के नाम से संबोधित करते हुए एक साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि व्यवसाई का काम है व्यपार करना और सरकार का काम हैं, उसके अनुरूप माहौल तैयार करना। जिसके लिए सरकार प्रयास कर रहीं हैं।

इस दौरान कुल्टी विधायक डाक्टर अजय पोद्दार ने भी सभा को संबोधित किया। सभा का संचालन शंकर शर्मा ने किया। इस दौरान रामरत्न सिंघानिया, चरणजीत सिंह, बाबू कर, किरीट झाला, संजीव साह, विजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, रत्न अग्रवाल, राकेश मित्तल, पंकज पोद्दार, सुरेश अग्रवाल, अवध किशोर शर्मा सभी सदस्य मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *