• Mon. Jun 29th, 2026

कुल्टी बराकर – वरिष्ठ पत्रकार केके सिन्हा (लालाजी) की दूसरी पुण्यतिथी मनाई गई

admin's avatar

Byadmin

Jun 29, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बराकर शहर के कल्याणीश्वरी रोड स्थित अग्रसेन भवन में सोमवार को आसनसोल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के भूतपूर्व सचिव केके सिन्हा (लालाजी) की दूसरी पुण्यतिथी मनाई गई। इस दौरान केके सिन्हा की याद में शोकसभा का आयोजन किया गया। जहा उन्की तस्वीर पर पुष्पअर्पण किए गए।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सुमन ने कहा कि लाला जी सभी को एक साथ लेकर चलने में विश्वास करते थे और समय के पाबंद व्यक्ति थे। मौजूदा समय में मंत्री डाक्टर अजय पोद्दार लालाजी के बहुत करीब थे। उनसे मांग की जायेगी कि बराकर शहर के किसी स्थान पर लालाजी की प्रतिमा स्थापित करवाय। उन्होने पत्रकारों की एकजुटता पर भी बल दिया और कहा कि मंत्री से प्रेस क्लब बनवाने का भी प्रस्ताव दिया जायेगा।

इस दौरान बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने कहा कि लालाजी सभी पत्रकारों से तालमेल बनाकर चलते थे। किसी भी पत्रकार को कोई परेशानी होती थी तो चैंबर से साझा करते थे। चैंबर हमेशा पत्रकारों के साथ रहा हैं और हरसंभव सहयोग किया जायेगा। बराकर गोशाला कमेटी के सचिव अर्जुन अग्रवाल ने कहा कि लालाजी एक मिलनसार व्यक्ति थे। उनके साथ बिताया हुआ समय हमेशा याद आता हैं। इस दौरान बैगुनिया बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के शंकर शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन आसनसोल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संयोजक संजीव यादव ने किया।

इस अवसर पर आसनसोल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभु कुमार गौहानीवाल (मिचीॅलाल), सत्येन्द्र यादव,

विकास प्रसाद, सजन पारिक, अभय मिश्रा, वीर सिंह सोढी, भाजपा पार्षद ललन मेहरा, कुल्टी ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष सुकांत दास, रवि यादव, देवदास ब्रह्मचर्य अनाथाश्रम के रामप्रीत यादव, रामेश्वर भगत, प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल के प्रिंसपल राकेश तिवारी समेत शहर के कइ गणमान्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *