• Sun. Apr 26th, 2026

कुल्टी – पार्षद चैताली तिवारी के नेतृत्व में श्रीमद् भगवद् गीता बांटे गए।

admin's avatar

Byadmin

Jan 7, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी कुल्टी विधानसभा क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या 99 के अंतर्गत एलुथियाई ग्राम इलाके में पार्षद चैताली तिवारी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम की पार्षद चैताली तिवारी पूर्व पार्षद अभिजीत आचार्य, बीजेपी नेता अमित गोराई ने लोगों के बीच श्रीमद् भगवद् गीता बांटे। इस दौरान सैकड़ों क़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर पार्षद चैताली तिवारी ने कहा कि एलुथिया ग्राम में आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए वह अभिजित आचार्य और अमित गोराई का

धन्यवाद करती हैं। आगे उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता एक पवित्र ग्रन्थ है जिसे आप किसी भी व्यक्ति को दान कर सकते हैं। जिससे जीवन मे भगवान कृष्ण के संदेश और आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ा जा सकता है और इसके माध्यम से लोग अपने जीवन में सही निर्णय लेने, आध्यात्मिक शांति पाने और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। भगवद् गीता में कर्मयोग,

भक्तियोग और ज्ञानयोग का वर्णन है, जो लोगों को सही जीवन मार्ग अपनाने में मदद करता है। जीवन की चुनौतियों मे गीता हमें सिखाती है कि कैसे कठिनाइयों और दुविधाओं का सामना किया जाए और कर्मों को धर्म के अनुसार निभाया जाए। और साथ ही आज के आधुनिक समय में जब हर तरफ तनाव और भ्रष्टाचार है।

गीता का ज्ञान हमें शांति और सही दिशा दे सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल धार्मिक कार्य करना नहीं है। बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। श्रीमद् भगवद् गीता का वितरण एक महान कार्य है जो न केवल ज्ञान का प्रसार करता है। बल्कि लोगों को आध्यात्मिक रूप से मजबूत और नैतिक रूप से सशक्त भी बनाता है। इसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *