
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी : कुल्टी ब्लांक कांग्रेस के अध्यक्ष सुकांत दास के नेतृत्व में बुधवार को सेल ग्रोथ वर्क्स के कुल्टी टाउनशिप स्थित पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर विधानचंद्र राय का जन्मदिन और पुण्यतिथी मनाई गई।

इस दौरान बराकर बस यूनियन से संबंधित इंटक के सचिव बाबू बनर्जी ने कहा कि डाक्टर विधान चंद्र राय विष्व विख्यात चिकित्सक थे और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के स्वास्थ्य चिकित्सा उन्ही के देखरेख में होती थी। उन्होंने कहा कि डाक्टर विधानचंद्र राय के मुख्यमंत्री के काय॔काल में पश्चिम बंगाल में 65 कलकारखाने लगाए गए। चितरंजन रेल कारखाना, रूपनारायणपुर स्थित हिंदुस्तान केबल, दुर्गापुर स्टील प्लांट, फर्टिलाइजर्स कार्पोरेशन दुर्गापुर, कल्याणीश्वरी वाटर वर्क्स उन्ही की देन हैं। आज

कल्याणीश्वरी वाटर वर्क्स से आसनसोल और रानीगंज तक पीने का पानी सप्लाई होता हैं। जब कि कोलकाता मेट्रो रेल, चक्र रेल तथा साल्टलेक टाउनशिप उन्ही की परिकल्पना थी। उन्होंने उधोयोगिककरण करने के लिए कृषि भूमि का कभी उपयोग नहीं किया। जहा भी सरकार की बेकार जमीन थी, उसी का उपयोग किया गया। डाक्टर विधानचंद्र राय के बाद उधोयोगिककरण बंद हो गया और बामफ्रंट के समय गलत उधोयोगिककरण नीति के कारण कइ कल कारखाने बंद हो गए। परिणामस्वरूप बंगाल से श्रमिकों का पलायन शुरू हो गया। जिस कारण बंगाल में बेरोजगारी में भारी इजाफा हुआ।
इस दौरान कुल्टी ब्लांक कांग्रेस के अध्यक्ष सुकांत दास ने कहा कि डाक्टर विधानचंद्र राय जैसे अनुशासित व्यक्ति की जरूरत हैं। जिससे पश्चिम बंगाल सोनार बंग्ला बन सके। इस अवसर पर कांग्रेस के इम्तियाज खान, हसन खान, मलय मडंल, पंकज चक्रवर्ती समेत कई लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
