• Tue. Apr 21st, 2026

कुल्टी – गृह मंत्री अमित साह की आज मगंलवार को बराकर में होने वाली चुनावी सभा को लेकर चल रही जोर शोर से तैयारिया

admin's avatar

Byadmin

Apr 21, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बराकर में देश के गृह मंत्री अमित साह की मगंलवार को पहली बार होने वाली चुनावी सभा को लेकर तैयारिया जोर शोर से चल रही हैं। सुरक्षा को लेकर एसपीजी के जवान कल से ही घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं।

इस संबंध में भाजपा के पार्षद ललन मेहरा ने बताया हैं कि बराकर के बलतोड़िया स्थित गणेश पूजा मैदान में मगंलवार की सुबह ग्यारह बजे कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डाक्टर अजय पोद्दार के समर्थन में चुनावी सभा होगी। जिसको राष्ट्र के गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। जिसको लेकर उन्के हेलीकॉप्टर के लिए सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के केप्सी मैदान में हेलीपेड बनाया जा रहा हैं।

जहा से सड़क के रास्ते कुल्टी थाना मोड़, रानीतालाब, एलसी मोड, हनुमान चढ़ाई, बैगुनिया बाजार, बराकर स्टेशन रोड के रास्ते, नदी किनारे के रास्ते से बराकर रेल क्वार्टर होते हुए बीसीसीएल के गणेश मेला मैदान में पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्की सुरक्षा को लेकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी, केंद्रीय पुलिस बल के जवान संयुक्त रूप से सभा स्थल का मुआयना कर रहे हैं। सभा के दौरान उन्के कइ वरिष्ठ नेता भी साथ होंगे। अमित साह की बराकर में पहली बार होने जा रही चुनावी जनसभा को लेकर लोगों में काफी उत्साह हैं। इस दौरान भाजपा के बबलू ताती, अजीत राम, समेत कई लोग गणेश मैदान पर मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *