• Mon. May 11th, 2026

कुल्टी के पूर्व जीएम केके तिवारी की याद में किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

admin's avatar

Byadmin

May 11, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : सेल ग्रोथ वर्क्स के टाउनशिप स्थित किक्रेट खेल मैदान में रविवार को कुल्टी के पूर्व जीएम केके तिवारी की याद में किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता आंरभ होने के पूर्व शोक सभा का आयोजन किया गया और उन्की तस्वीर पर पुष्पअर्पण किए गए। प्रतियोगिता में आठ टीम ने हिस्सा लिया और पहली भिड़ंत श्रीजी इलेवन कुल्टी एंव लोस॔ धनबाद के बीच हुई। कार्यक्रम आरंभ होने के पूर्व मुख्य अतिथि के तौर पर सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के ईडी अनिल कुमार टाउनशिप स्थित अस्पताल के निकट आनंद निकेतन में गए जहा कुल्टी कराटे ट्रेनिंग सेंटर में पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त 100 खिलाड़ियों से जानकारी ली। ईडी का स्वागत प्रशिक्षक बीएन दत्ता ने किया और अगले महीने बेल्ट ग्रेडेशन टेस्टिंग के लिए गंगटोक जायेंगे। उस टीम में आसनसोल, नियामतपुर, बराकर, कुल्टी, मैथन के युवक भाग लेंगे।
किक्रेट मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर ईडी अनिल कुमार ने कहा कि कुल्टी आने के बाद पूर्व जीएम केके तिवारी के कृति के बारे में जानकारी मिली। सेल ग्रोथ वर्क्स में केके तिवारी के कार्यकाल में जितना विकास हुआ हैं। उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। बंद कारखाने को खुलवाना जोखिम भरा होता हैं। लेकिन केके तिवारी ने बंद कारखाना को खुलवा कर इतिहास रच दिया। जहा आज सैकड़ों मजदूर कार्य करके रोजगार पाए हैं। उन्की यादें हमेशा कुल्टी में जीवंत रहेगी। इस दौरान केके तिवारी के पुत्र राकेश तिवारी ने कहा कि पिता जी के देहांत होने के बाद कुल्टी के लोगों का भरपूर सहयोग मिला और हर किसी ने संवेदना व्यक्त की, जिससे मुझे काफी हिम्मत मिली।
इस अवसर पर आंनद निकेतन के अरूप मजूमदार, मुक्तानंद राय, मानस मित्रा समेत कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *