• Wed. Jun 3rd, 2026

कुल्टी के पुनुड़ी ग्राम से बरामद हुआ शव की हुई पहचान, बराकर से लापता थे सोनू विश्वकर्मा ।

admin's avatar

Byadmin

Jun 3, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी: बराकर स्टेशन रोड के आलूगद्दी के निकट के रहने वाले लांटरी विक्रेता गणेश विश्वकर्मा का 31 मई से लापता पुत्र सोनू विश्वकर्मा का शव बुधवार को कुल्टी के पुनुड़ी ग्राम से बरामद हुआ हैं। शव की पहचान उसकी बहन ने की हैं। कुल्टी पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया हैं। जब कि पुलिस ने इस मामले में बराकर से एक युवक को गिरफ्तार हैं।

शव के साथ पथ अवरोध : बुधवार की शाम को सोनू का बराकर शव आने पर कोहराम मच गया और मामले में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोग बराकर स्टेशन रोड में सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए। सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के एसीपी जावेद हुसैन, कुल्टी थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज अशोक सिंहों महापात्र, बराकर फाड़ी प्रभारी अंजन रजक समेत कई फाड़ी के प्रभारी मौजूद थे। पुलिस ने परिवार वालों को समझाने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस ने बताया हैं कि मामले का पुरी तरह से खुलासा होगा और किसी को नहीं छोड़ा जायेगा। समाचार लिखे जाने तक धरना-प्रदर्शन जारी था।

ऐसा फिल्मों में होता हैं : इस संबंध में कुल्टी थाना के एक अधिकारी ने बताया हैं कि बराकर स्टेशन रोड के आलूगद्दी के निकट के रहने वाले लापता सोनू विश्वकर्मा पर खाफी कज॔ था और कज॔ चुकाने को लेकर वह बहुत परेशान था। कज॔ चुकाने को लेकर दोस्त के साथ मिलकर नाटक किया था और दोस्त के माध्यम से पिता को फौन करवा कर छह लाख रुपए की डिमांड की गई थी।

फिरौती मिली ही नहीं और लड़ गए आपस में : बताया जाता हैं सोनू और उसके साथी फिरौती की रकम के हिस्सेदारी को लेकर आपस में ही तर्क-वितर्क करने लग गए

और ज्यादा हिस्सेदारी को लेकर आपस में लड़ गए। परिणामस्वरूप सोनू की हत्या कर दी गई। कुल्टी पुलिस ने बराकर से रोनी घोष नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने सम्भावना जताई हैं कि इस कैश में शामिल और भी गिरफ्तारी हो सकती हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *