
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
आसनसोल रेल मंडल के कालूबथान और थापर नगर रेलवे स्टेशन के बीच अप लाइन पोल संख्या 245/5-7 के समीप मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ के बैध प्रकाश और कालूबथान ओपी के एएसआई उमेश राम दल-बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव की तस्वीर लेकर उसकी पहचान करने तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
