• Wed. Sep 9th, 2026

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम को झारखंड में प्रथम स्थान, कांग्रेस ने दी बधाई

admin's avatar

Byadmin

Sep 9, 2026
crescent ad

 

चाईबासा : एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत अप्रैल से जून 2026 तक किए गए प्रदर्शन के आधार पर पश्चिमी सिंहभूम जिले को पूरे झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं अभियान से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों, सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाओं, एएनएम तथा जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।त्रिशानु राय ने बुधवार को कहा कि यह उपलब्धि पश्चिमी सिंहभूम के लिए गर्व का विषय है।

एनीमिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से मुक्ति के लिए गर्भवती महिलाओं के बेहतर पोषण, किशोरियों में आयरन की कमी दूर करने, आयरन-फोलिक एसिड के नियमित सेवन तथा आम लोगों की जागरूकता और सहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम का पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करना स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में जिले में किए जा रहे बेहतर कार्यों का प्रमाण है। इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम बधाई की पात्र है।

यह उपलब्धि भविष्य में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा देगी।त्रिशानु राय ने पश्चिमी सिंहभूम को यह गौरवपूर्ण उपलब्धि दिलाने वाले सभी कर्मियों एवं जिलेवासियों को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *