• Tue. Jun 30th, 2026

एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Jun 30, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू (नॉन बेलेबल वारंट) वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मंगाबार गांव में छापेमारी अभियान चलाया,

जहां से वारंटी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगाबार गांव निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व एसआई बबिता कुमारी ने किया। इस दौरान उनके साथ सशस्त्र बल के जवान भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से गांव में छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया।

थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *