• Sat. Nov 14th, 2026

एनएच से झाटियाशोल गाँव जाने वाली सड़क की हालत कई साल से जर्जर, बड़े-बड़े गड्डों के कारण राहगीरों को हो रही परेशानी, प्रशासन या जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान

admin's avatar

Byadmin

Nov 1, 2026
crescent ad

 

 

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड में‌ एनएच से‌ मुख्य सड़क मानखंदा होते हुए झाटियाशोल एवं चौरंगी जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है उक्त सड़क से गुजरती हुई कोई गांव मधुआबेड़ा, गोहालडीही, चड़कमारा, शिकारीशाई, डिंगाशाई, दरखुली,मानखंदा, झाटियाशोल, मधुपुर गाँव के लोग इस सड़क से आना जाना करते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और नुकीले पत्थर उभर आए हैं। दरखुलि के पास सड़क के एक बड़े भाग पर उभरे पत्थरों के कारण ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यह सड़क‌ पाथरी,मौदा पंचायत के कई गांवों को जोड़ती है। इन गांवों के ग्रामीण सड़क की जर्जरता से परेशानी झेल रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क की स्थिति एक राजनीतिक मुद्दा बन गई है। जो लोग बहरागोड़ा बाजार और गाँव के बीच यात्रा करते हैं, उन्हें गड्डों से भरी सड़कों से एक भयानक अनुभव हो रहा है, जो उखड़ रही हैं।

करीब 5 किमी की दूरी तय करने में लगभग 20 मिनट का समय लग जाता है, क्योंकि गड्डों के कारण यातायात धीमा हो जाता है।जिससे स्कूल जाने वाली छात्र-छात्राओं को अधिक का समय लग जाता है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *