• Fri. Apr 17th, 2026

उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेकासाई में ‘जल पखवाड़ा’ का हुआ आगाज, बच्चों व शिक्षकों ने ली जल संरक्षण की शपथ

admin's avatar

Byadmin

Apr 16, 2026
crescent ad

 

 

सदर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय

, टेकासाई में गुरुवार से ‘जल पखवाड़ा’ (16 से 30 अप्रैल 2026) का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से जल बचाने की शपथ ली। इस अवसर पर बच्चों को जल की महत्ता और बूंद-बूंद पानी सहेजने का संकल्प लिया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापिका संध्या लालिमा होरो ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है। इसे व्यर्थ खर्च करना भविष्य को संकट में डालना है।

उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रतिदिन प्रभातफेरी, पोस्टर प्रतियोगिता और क्विज के माध्यम से समुदाय को जागरूक किया जाएगा। विद्यालय परिवार का यह साझा प्रयास इसी संदेश को समर्पित है कि जल बचाएं, भविष्य बचाएं, हमारा झारखंड, हमारा भविष्य का नारा दिया। मौके पर सुनील कुमार पासवान, कबिता गागराई व अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *