• Thu. Jul 30th, 2026

ईचागढ़ : ईचागढ़ में तेज रफ्तार बालू लदा टिप-टेलर घर में घुसा, 2 बच्चे घायल

admin's avatar

Byadmin

Jul 30, 2026
crescent ad

 

 

*ईचागढ़* : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के ईचागढ़ गांव में बुधवार की रात एक तेज रफ्तार बालू लदे टिप-टेलर के घर में घुस जाने से एक गरीब किसान परिवार के 2 बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद गांव में बालू के अवैध परिवहन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

 

जानकारी के अनुसार रात में तेज रफ्तार से आ रहा बालू लदा टिप-टेलर अनियंत्रित होकर ईचागढ़ गांव निवासी मंगल रजवाड़ के मिट्टी के घर में जा घुसा।

 

इस हादसे में मंगल रजवाड़ की बेटी के छाती में गंभीर चोट आई है, जिसके कारण उसे बार-बार उल्टी हो रही है। वहीं बेटे पवन राजवाड़ के टांग में चोट लगी है। दोनों का इलाज ईचागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज चल रहा है।

 

स्थानीय लोगों के सहयोग से मलबे में दबे बच्चों को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला गया, जिससे उनकी जान बच गई।

 

*”रात भर चल रहा बालू का काला कारोबार”*

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में हर रात बालू की कलाबाजारी के लिए ओवरलोड और तेज रफ्तार टिप-टेलर बेधड़क दौड़ते हैं। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले का जायजा लिया। पुलिस ने टिप-टेलर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

 

घायलों के परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध बालू परिवहन पर तुरंत रोक लगाई जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।घटना की सूचना मिलते ही जेएलएकेएम तरुण महतों पहुंचे ओर जानकारी ली।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *