• Fri. Jul 17th, 2026

इस्लामिया मिल्लत कमेटी.खास अंगारपथरा बस्ती में पंचायत कमेटी का चुनाव संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Jul 17, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

लोयाबाद-बाघमारा प्रखंड के खास अंगारपथरा इस्लामिया मिल्लत कमेटी का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया मतगणना के बाद मोहम्मद वसीम अंसारी उर्फ मिन्टू को भारी बहुमत से पंचायत कमेटी का सदर (अध्यक्ष) चुना गया। वहीं मोहम्मद शमसुद्दीन अंसारी उर्फ सोनू को भी पूरे बहुमत के साथ सेक्रेटरी (सचिव) पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित सदर और सेक्रेटरी को फूल-माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास, आपसी भाईचारे और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

नवनिर्वाचित सदर मोहम्मद वसीम अंसारी उर्फ मिन्टू और सेक्रेटरी मोहम्मद समसुद्दीन अंसारी उर्फ सोनू ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पंचायत कमेटी को मजबूत बनाने तथा गांव के विकास और सामाजिक सौहार्द के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया। इस्लामिया मिल्लत कमेटी का सदस्य मे मो० राजू अंसारी,मो० इरशाद अंसारी,मो० साजिद अंसारी,मो०तबरेज शाह,मो० फिरोज अंसारी आदि लोग थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *