• Tue. Jun 2nd, 2026

आरसीएमयू कथारा वासरी शाखा का पुनर्गठन, रंजय कुमार सिंह बने शाखा सचिव

admin's avatar

Byadmin

Jun 2, 2026
crescent ad

 

 

कथारा –

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) कथारा वासरी शाखा की बैठक जलपानगृह में चुनाव पर्यवेक्षक कुमार महेश सिंह की देखरेख में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी शाखा समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

 

चुनाव प्रक्रिया के बाद कमलकांत सिंह को अध्यक्ष, रंजय कुमार सिंह को सचिव तथा पिंटू राय को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलकांत सिंह ने कहा कि नई टीम मजदूरों की समस्याओं और लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगी।

 

चुनाव पर्यवेक्षक कुमार महेश सिंह ने नई कमेटी को बधाई देते हुए श्रमिक हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

 

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय सचिव विल्सन फ्रांसिस, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद सिंह, दयाल यादव, जितेंद्र पासवान, उपेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, संजय सिंह, संतोष सिन्हा, अजय दिगार, विजय कुमार नायक, जगजीवन राम, बालेश्वर यादव, भीम रजवार सहित बड़ी संख्या में यूनियन सदस्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *