• Thu. Sep 24th, 2026

आयुष निदेशालय के निर्देश पर योग प्रशिक्षकों का दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण शुरू

admin's avatar

Byadmin

Sep 24, 2026
crescent ad

 

सरायकेला के तत्वावधान में सीएचसी- सरायकेला के सभागर में योग प्रशिक्षकों का दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण गुरुवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण 24 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया प्रथम दिन सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल, कुकड़ू, ईचागढ़, नीमडीह, कुचाई, गम्हरिया समेत छह प्रखंडों के कुल 24 महिला एवं पुरुष योग प्रशिक्षक शामिल हुए।

मास्टर प्रशिक्षक नील रतन खां के द्वारा रिफ्रेशर प्रशिक्षण में विभिन्न रोगों के अनुसार योगाभ्यास की जानकारी दी जा रही है। इसमें मधुमेह, गर्भवती महिलाओं, कमर दर्द तथा हृदय एवं फेफड़ों से संबंधित समस्याओं के लिए उपयोगी योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण का उद्देश्य योग प्रशिक्षकों को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के अनुरूप योगाभ्यास कराने के लिए और अधिक दक्ष बनाना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *