• Thu. Sep 24th, 2026

स्वदेशी जागरण मंच ने हिल टॉप स्कूल में स्वावलंबी भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया 

admin's avatar

Byadmin

Sep 24, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर। टेल्को कॉलोनी स्थित (हिलटॉप स्कूल) में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से “स्वावलंबी भारत अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वावलंबन, उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय पर्यावरण सह प्रमुख, बंदे शंकर जी एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य, मनोज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बंदे शंकर जी ने विद्यार्थियों के बीच प्रेरक वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं मनोज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, कौशल और रचनात्मक सोच का उपयोग करते हुए भविष्य में रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजित करने वाला बनने का प्रयास करना चाहिए । इस विषय पर उन्होंने सभागार में उपस्थित बच्चों की उम्र के जो भी बच्चे उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़े हैं उनके उदाहरण प्रस्तुत किए और जिस बच्चे बहुत ही एकाग्रता से सुन रहे थे और अपनी अभिव्यक्ति भी दे रहे थे दोनों वक्ताओं ने विद्यार्थियों को learning with earning संदेश दिया ।स्वावलंबी भारत अभियान का मूल उद्देश्य रोजगार युक्त एवं गरीबी मुक्त भारत बनाना है यह संदेश बच्चों के बीच दिया गया ।

कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार सिंह, प्रांत युवा प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच ने किया। इस अवसर पर श्रीमती उमा तिवारी, प्रिंसिपल, (हिलटॉप स्कूल)श्रीमती जसविंदर कौर अध्यापिका (हिल टॉप स्कूल), अमित कुमार मिश्रा, प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख श्रीमती राजपती देवी ,नगर संयोजक श्रीमती सरोज श्रीवास्तव, जिला महिला प्रमुख, श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख, श्रीमती किरनजीत कौर, विचार विभाग सह प्रमुख ,मुकेश ठाकुर, मनोज सखूजा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *