
आद्रा :दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत’ के संदेश के साथ ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ सामूहिक श्रमदान, स्वच्छता फेरी, स्वच्छता शपथ तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आद्रा मंडल रेल प्रबंधक मुकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत’ के नारे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

तत्पश्चात डीआरएम कार्यालय परिसर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर मंडल रेल प्रबंधक सहित अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं विभिन्न शाखा अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित अधिकारियों, रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों, स्काउट्स एवं गाइड्स, मंडल कार्यालय के कर्मचारियों तथा सफाई मित्रों को ‘स्वच्छ भारत दिवस’ के अवसर पर स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक मुकेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम के तहत वृक्षारोपण किया गया। साथ ही मंडल रेल प्रबंधक द्वारा विभिन्न रेलवे सफाई कर्मचारियों एवं अन्य सफाई मित्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं स्वच्छता के प्रति समर्पण के लिए पुरस्कृत कर उनके योगदान की सराहना की गई।
मंडल कार्यालय सहित आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों, हेल्थ यूनिटों एवं रेलवे आवासीय परिसरों में भी ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ सामूहिक श्रमदान के तहत गहन स्वच्छता अभियान, स्वच्छता फेरी, स्वच्छता शपथ एवं वृक्षारोपण जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इन अभियानों में मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों ने एकजुट होकर सक्रिय भागीदारी निभाई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
