
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में स्वच्छता ही सेवा-2026’एवं विशेष अभियान 6.0 के तहत स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही हैं।
इसी क्रम में आद्रा मंडल की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्ययोजना को अपडेट किया जा रहा है, ताकि कचरे के वैज्ञानिक पृथक्करण, संग्रहण और उचित निस्तारण की व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।

इसके अलावा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा चिन्हित पांच स्टेशन स्थित थोक अपशिष्ट उत्पादक (BWG) इकाइयों का केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना है।

स्वच्छता अभियान के तहत झांटीपहाड़ी (JPH), जयचंडी पहाड़ (JOC) और पुरुलिया (PRR) सहित विभिन्न स्टेशनों पर सघन सफाई अभियान चलाया गया। स्टेशन परिसरों में स्वच्छता और यात्रियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
वहीं चास रोड (CAS) स्टेशन और अन्य रेलवे स्टेशनों पर जल के जीवाणुविज्ञानी परीक्षण में मिले परिणामों के संदर्भ में संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुधारात्मक उपायों की समीक्षा की गई और पेयजल की गुणवत्ता के पुनः परीक्षण के लिए रासायनिक व जीवाणुविज्ञानी जांच हेतु पानी के नए नमूने लिए गए।
आद्रा मंडल स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और यात्रियों को सुरक्षित व स्वच्छ सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। रेलकर्मियों, संविदाकर्मियों और यात्रियों से स्वच्छता नियमों का पालन करने और कचरे के उचित पृथक्करण व निस्तारण में सहयोग की अपील की गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
