
आदित्यपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) आदित्यपुर आशियाना मोड़ के समीप कार्यालय में महानगर कमेटी के द्वारा सोमवार को दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन की पत्नी और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
श्रद्धांजलि सभा में महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान,उपाध्यक्ष राजेश लाहा, वीरेंद्र गुप्ता, लालबाबू सरदार, सचिन कृष्ण चंद्र, राजेश डोनाल्ड मंडल, बंसी लाल सरदार, भुंडू प्रधान, और राजू लोहार सहित झामुमो के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सभा में उपस्थित सदस्यों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान माहौल गमगीन रहा। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
