
अल-इकरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. अशरफ अली ने डॉ. कलाम के प्रेरणादायी व्यक्तित्व एवं उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए किया। उन्होंने डॉ. कलाम का प्रसिद्ध प्रेरक कथन— “सपने वे नहीं होते जो आप सोते समय देखते हैं, बल्कि सपने वे होते हैं जो आपको सोने नहीं देते।” —साझा किया, जिसने उपस्थित सभी प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया।
इसके उपरांत बी.एड., डी.एल.एड. एवं एम.एड. के प्रशिक्षुओं ने डॉ. कलाम के संघर्षपूर्ण जीवन, उनकी उपलब्धियों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने युवाओं से डॉ. कलाम के आदर्शों का अनुसरण करते हुए शिक्षा, अनुशासन और परिश्रम के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, प्रशिक्षु एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने डॉ. कलाम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
