• Thu. Jun 25th, 2026

अल-इकरा कॉलेज का नशा मुक्ति अभियान: बरियो गांव में नुक्कड़ नाटक से फैलाई जागरूकता

admin's avatar

Byadmin

Jun 24, 2026
crescent ad

 

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-1, अल-इकरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के तत्वावधान में आज नशा मुक्ति हेतु जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डी.एल.एड., बी.एड. एवं एम.एड. के प्रशिक्षुओं ने बरियो गांव में जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षुओं ने नशे के दुष्परिणामों को जनसामान्य तक पहुँचाने के लिए प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से नशे के कारण होने वाली सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दर्शाया गया। ग्रामीणों ने इस प्रस्तुति की सराहना की तथा इसे अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

इसके अतिरिक्त प्रशिक्षुओं ने नशा मुक्ति से संबंधित प्रेरक नारों का प्रस्तुतीकरण किया तथा गांव के लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर नशे से होने वाली हानियों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. अब्दुल्लाह द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली को प्रोत्साहित करना था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *