
चाईबासा, 27 जून 2026: पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को गृह प्रवेश दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर प्रखंड के मतकमहातु पंचायत स्थित मतकमहातु गांव पहुंचकर अबुआ आवास योजना के तहत निर्मित नए आवास में लाभुक श्रीमती मेचो देवगम का विधिवत गृह प्रवेश कराया।
गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने लाभुक परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार का अपना पक्का घर होने का सपना इस योजना के माध्यम से साकार हो रहा है।

उपायुक्त ने लाभुक को नए घर के रख-रखाव, स्वच्छता बनाए रखने और आवास परिसर में पौधारोपण करने के लिए भी प्रेरित किया। गृह प्रवेश के बाद उन्होंने श्रीमती मेचो देवगम को उपहार स्वरूप प्रेशर कुकर भेंट कर परिवार के सुखद, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं।

लाभुक एवं उनके परिजनों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पक्का और सुरक्षित आवास मिलने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी परिवार को शुभकामनाएं दीं तथा अन्य पात्र लाभुकों से योजनाओं का लाभ उठाकर समय पर आवास निर्माण पूरा करने की अपील की।
इस अवसर पर सदर चाईबासा अंचलाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, संबंधित पंचायत के मुखिया, अन्य जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
