• Wed. Jul 22nd, 2026

अदाणी फाउंडेशन ने 80 टीबी मरीजों को वितरित की पोषण आहार किट

admin's avatar

Byadmin

Jul 22, 2026
crescent ad

 

 

*बड़कागांव,:* गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम टीबी न्यूट्रिशन किट वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया, जिसमें सीनियर टीबी सुपरवाइजर दीपक कुमार और परियोजना के सुरक्षा प्रमुख वीपी सिंह उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर 80 टीबी मरीजों के बीच पोषक आहार किट का वितरण किया गया। किट में मरीजों के बेहतर पोषण एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।

 

कार्यक्रम के दौरान सीएसआर विभाग की ओर से बताया गया कि टीबी जैसी बीमारी से लड़ने में नियमित उपचार के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दौरान मरीजों से उपचार को बीच में न छोड़ने तथा टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने का भी आग्रह किया।

 

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर टीम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया। फाउंडेशन का उद्देश्य टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूती प्रदान करते हुए स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है।

 

गौरतलब है कि गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन बड़कागांव क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। फाउंडेशन द्वारा टीबी पोषण किट वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर, ग्रामीण युवाओं के लिए कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने की पहल, पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी कार्य, कृषि एवं आजीविका संवर्धन कार्यक्रम, खेल एवं युवा विकास गतिविधियां तथा विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

 

अदाणी फाउंडेशन का उद्देश्य स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका को सुदृढ़ बनाते हुए क्षेत्र के समग्र एवं सतत विकास में सक्रिय योगदान देना है।

###


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *