
जमशेदपुर । पारडीह चौक स्थित अघोरश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में धूमधाम से 66वाँ स्थापना दिवस समारोह मनाया गया । आश्रम के व्यवस्थापक रामाशंकर सिंह ने बताया कि यह आश्रम 1961में स्थापित की गई थी । तब से मानव कल्याण के हित में कार्य कर रही है। इस आश्रम का कुष्ठ रोग़ के निदान में लिम्का बुक एवं गिनीज बुक में भी नाम दर्ज है। आश्रम बिना सरकार से कोई अनुदान लिए अपने स्तर से 19 सूत्री कार्यक्रम चला रही है ।
आश्रम द्वारा समय समय पर पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न सुदूर गांव , स्लम बस्तियों, सबर टोला में जाकर असहाय, पीड़ित , दिव्यांग लोगों के बीच उल्लेखनीय रूप से मानवता की सेवा में तत्परता से जुटी हुई है । आश्रम कैंपस में गरीब बच्चों के लिए एक सीबीएसई बोर्ड के तहत छः क्लास तक स्कूल भी संचालित किया जा रहा है । स्थापना दिवस समारोह में मौजूद आश्रम के उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ समाजसेवी शंभू सिंह ने कहा कि इस आश्रम के फाउंडर सदस्यों में उनके पिताश्री भी जुड़े हुए थे , इसलिए मै भी समर्पित भाव से इस आश्रम से जुड़कर मानव सेवा में जुटे हैं ।

उन्होंने कहा कि पूरे भारत बर्ष में अब तक 128 आश्रम विभिन्न क्षेत्रों में संचालित हैं जो श्री सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक अघोरश्वर भगवान राम द्वारा स्थापना किया गया है जिसका प्रधान आश्रम बनारस में स्थित है ।

आश्रम के कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आज आश्रम के 66वाँ स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर प्रभात फेरी , सफाई अभियान, सत्संग, हेल्थ कैंप आदि विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें स्कूली बच्चे सहित दूर दराज से सैकड़ों लोग पहुंचकर लाभ उठाए और भोग प्रसाद ग्रहण किया ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
