• Mon. Sep 21st, 2026

आजादनगर के नए थाना प्रभारी राजन कुमार का केंद्रीय शांति समिति ने किया स्वागत

admin's avatar

Byadmin

Sep 21, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर । आजादनगर थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी राजन कुमार का केंद्रीय शांति समिति की ओर से अब्दुल रहमान साहब , मोहम्मद खालिद खान एवं सोनू रजा खान

ने शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट कर राजन कुमार का अभिनंदन किया। वहीं मौके पर नवनियुक्त थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं और जनता की शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस तत्पर रहेगी।

वहीं सोनू रजा खान ने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पिछले दिनों अड्डा बाजी और नशे के खिलाफ कार्य किया जा रहा था उसे उसी गति से जारी रखा जाए और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने तथा अड्डेबाजी पर अंकुश लगाने की दिशा में विशेष पहल करने की भी उन्होंने अपील की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *