• Mon. Apr 20th, 2026

अक्षय तृतीया पर सरायकेला में प्रभु जगन्नाथ के रथ निर्माण कार्य का शुभारंभ

admin's avatar

Byadmin

Apr 20, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला – जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में आज ‘अक्षय तृतीया’ के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को सरायकेला स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर परिसर में पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रथ निर्माण की शुरुआत की गई।

 

रथ निर्माण का शुभारंभ मुख्य पुजारी ब्रह्मानंद महापात्र के सानिध्य में हुआ। उन्होंने पवित्र लकड़ी की पूजा कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस कार्य का आह्वान किया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। इस रस्म के साथ ही जिले के अन्य जगन्नाथ मंदिरों में भी निर्माण कार्य की नींव रखी गई।

 

पुरी (ओडिशा) की तर्ज पर रथ को भव्य रूप देने के लिए विशेष रूप से ओडिशा से कारीगरों को बुलाया गया है। मुख्य कारीगर प्रकाश चंद्र ओझा ने पूजा-अर्चना के बाद निमार्ण कार्य का शुभारंभ किया। कारीगरों के अनुसार, रथ निर्माण में पारंपरिक मापदंडों का पालन किया जाएगा ताकि प्रभु का रथ सुदृढ़ और आकर्षक बने।

कारीगर प्रकाश चंद्र ने बताया

“ढाई महीने की कड़ी मेहनत के बाद भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के लिए भव्य रथ बनकर तैयार हो जाएगा।”

 

आज से ठीक 85 दिनों के बाद प्रभु जगन्नाथ अपनी मौसी के घर ‘श्री गुंडि़चा मंदिर’ के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रभु अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ विशाल रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। तथा

भगवान अपनी मौसी के घर 8 दिनों तक रुकेंगे, जहाँ भक्तों को उनके दर्शन का विशेष लाभ मिलेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *