
गिरिडीह। जिले में एक बार फिर जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पलकिया गांव में बीती रात हाथियों के झुंड ने पांच ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हाथियों के गांव में प्रवेश करने से ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने लगे।
हाथियों के डर से ग्रामीण पूरी रात जागकर पहरेदारी करने को मजबूर रहे। इस दौरान गांव में दहशत का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों के झुंड को गांव से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने हाथियों के झुंड को सुरक्षित तरीके से बराकर नदी के पार करा दिया। हाथियों के गांव से दूर चले जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षतिग्रस्त घरों का जल्द निरीक्षण कर उचित मुआवजा देने तथा हाथियों से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। स्थानीय लोगों में हाथियों के दोबारा गांव में लौटने को लेकर अब भी डर बना हुआ है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
