• Sun. May 17th, 2026

सोमवार और मंगलवार को भी न्यायिक कार्यो से दूर रहेंगे राज्य भर के वकील,निर्देश नहीं मानने वालों पर होगी कार्रवाई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 9, 2023
crescent ad

 

*रांची :* सोमवार और मंगलवार को भी झारखंड में न्यायिक कार्य बाधित रहेगा. झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने यह निर्णय लिया है. रविवार को स्टेट बार काउंसिल की बैठक में यह तय किया गया है कि मंगलवार तक राज्यभर के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे. चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा ने कहा है कि मुख्यमंत्री के द्वारा जो लिए गए निर्णय हैं उसे टाइम फ्रेम में पूरा करने और अधिवक्ताओं की मांग को भी इंक्लूड करते हुए झारखंड बार काउंसिल को अवगत कराया जाये. इसीलिए राज्य सरकार को 2 दिन का समय दिया गया है. मंगलवार की शाम बार काउंसिल मीटिंग कर आगे का निर्णय लेगी. बता दें कि इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को भी राज्य भर के वकील न्यायिक कार्य से दूर रहे थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *