• Thu. Sep 10th, 2026

सिकरी टाउनशिप में एनएमएल इंटर प्रोजेक्ट्स स्पोर्ट्स मीट 2026 का भव्य शुभारंभ

admin's avatar

Byadmin

Sep 10, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव।एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) के तत्वावधान में आयोजित एनएमएल इंटर प्रोजेक्ट्स स्पोर्ट्स मीट 2026–बैडमिंटन का गुरुवार को सिकरी टाउनशिप में भव्य शुभारंभ हुआ। एनएमएल पकरी बरवाडीह एवं पीबी-एनडब्ल्यू कोल माइनिंग प्रोजेक्ट द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 10 से 12 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसमें एनएमएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं प्रतिष्ठानों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में कुल सात टीमें शामिल हैं, जिनमें पीबी एवं पीबी-एनडब्ल्यू सीएमपी, सीबी-सीएमपी, केडी-सीएमपी, सीएमएचकियू एवं नॉर्थ धादू, डीएल-सीएमपी, टीएल-सीएमपी तथा बादाम सीएमपी शामिल हैं। सभी टीमें पूरे उत्साह, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखा रही हैं।

उद्घाटन समारोह के दौरान सीबी-सीएमपी, केडी-सीएमपी एवं बादाम सीएमपी के हेड ऑफ प्रोजेक्ट्स तथा एनएमएल पकरी बरवाडीह के जीएम (इंफ्रा) ने प्रतियोगिता के आधिकारिक मैस्कॉट एवं ट्रॉफी का अनावरण किया। इसके बाद अधिकारियों ने विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

अधिकारियों ने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ खेलते हुए खेल भावना और अनुशासन के उच्च मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया।

 

*मशाल जुलूस ने बढ़ाया उत्साह*

 

मैस्कॉट एवं ट्रॉफी अनावरण के बाद भव्य टॉर्च प्रोसेशन (मशाल जुलूस) निकाला गया। खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों ने मशाल लेकर जुलूस में हिस्सा लिया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बन गया। मशाल जुलूस एकता, अनुशासन, दृढ़ संकल्प, खेल भावना और उत्कृष्टता का प्रतीक रहा।

तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के माध्यम से एनएमएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ एक-दूसरे से जुड़ने और अंतर-परियोजना सौहार्द एवं टीम भावना को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता के दौरान सातों टीमें प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए जोरदार मुकाबला करेंगी। अगले तीन दिनों तक सिकरी टाउनशिप में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक बैडमिंटन मुकाबले देखने को मिलेंगे। यह आयोजन एनएमएल में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सहयोग और सामूहिक उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *