
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदूरिया गांव के समीप उत्तर कोयल नहर में पैर फिसलने से डूबे युवक का शव दूसरे दिन गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। युवक की पहचान कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियाबांध गांव निवासी रत्नाकर तिवारी (20 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि रत्नाकर तिवारी अपने फूफा सुदर्शन तिवारी के घर सिंदूरिया गांव आया हुआ था। बुधवार को वह सिंदूरिया गांव के समीप उत्तर कोयल नहर के पास गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नहर के गहरे पानी में जा गिरा और देखते ही देखते पानी में डूब गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और युवक की तलाश शुरू की गई। घटना की सूचना टंडवा थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश कराई गई। नहर में पानी की गहराई अधिक होने के कारण शव को खोजने में परेशानी हो रही थी। बाद में एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।एसडीआरएफ की टीम ने लगातार खोजबीन करते हुए गुरुवार को कांडी गांव के समीप उत्तर कोयल नहर से युवक का शव बरामद कर लिया। शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि उत्तर कोयल नहर में डूबे युवक रत्नाकर तिवारी का शव एसडीआरएफ की टीम द्वारा कांडी गांव के समीप से बरामद किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
