
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद जिला के नवीनगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रजबरिया गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रजबरिया गांव निवासी अभिमन्यु चौबे के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार, अभिमन्यु चौबे धोखाधड़ी से संबंधित एक कांड में वांछित था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। बताया गया कि पुलिस को अभियुक्त के रजबरिया गांव में मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद नवीनगर थाना पुलिस ने टीम गठित कर गांव में छापेमारी की।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभिमन्यु चौबे को गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में नवीनगर थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त अभिमन्यु चौबे को रजबरिया गांव से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत करेगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है।आपराधिक मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
