
बलियापुर (धनबाद):
बलियापुर प्रखंड के पलानी पंचायत में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए एक बड़ी पहल की गई है। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चन्द्रदेव महतो द्वारा शनिवार को पलानी पंचायत में नवनिर्मित ‘ज्ञान केन्द्र’ का भव्य उद्घाटन किया गया। यह केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल शिक्षा से जोड़ने में मददगार साबित होगा।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा कि यह ज्ञान केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और संसाधनों की जरूरत होती है। इस केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं से स्थानीय युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने का पूरा अवसर मिलेगा। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मैट्रिक जिला सेकेंड टॉपर अमित प्रमाणिक हुए सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान पलानी पंचायत का नाम पूरे जिले में रोशन करने वाले मैट्रिक के जिला सेकेंड टॉपर अमित प्रमाणिक को विधायक चन्द्रदेव महतो ने विशेष रूप से सम्मानित किया। इसके साथ ही क्षेत्र के अन्य प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी मंच पर स्मृति चिह्न देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। विधायक ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया शांति देवी, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी नारायण महतो व निर्मला देवी, उप मुखिया कल्पना कुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, बीपीआरओ मोहम्मद आलम और पंचायत सचिव चंचला कुमारी शामिल थीं।
इसके अलावा शरण सिंह, अमूल्य गोस्वामी, धर्मेन्द्र तूरी, कमल प्रमाणिक, दुलाल गोस्वामी, सुदर्शन गोस्वामी, किनू हांसदा, विजय मिर्धा सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और प्रबुद्ध जन मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
