• Tue. May 5th, 2026

सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने दोलाबड़ में हाई मास्क लाइट का किया भव्य उद्घाटन

admin's avatar

Byadmin

May 5, 2026
crescent ad

 

बलियापुर (धनबाद): सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री चन्द्रदेव महतो ने आज विकास की कड़ी में एक नया अध्याय जोड़ते हुए बलियापुर प्रखंड के दोलाबड़ चड़क मेला मड़पथान में ‘हाई मास्क लाइट’ का विधिवत उद्घाटन किया। नारियल फोड़कर और स्विच दबाकर विधायक जी ने पूरे क्षेत्र को रोशनी से सराबोर किया।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक श्री चन्द्रदेव महतो ने कहा कि सिंदरी विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “जनता की सुविधाओं के लिए मैं सदैव तत्पर हूँ।

दोलाबड़ चड़क मेला क्षेत्र में हाई मास्क लाइट लगने से न केवल मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधा होगी, बल्कि आसपास का पूरा इलाका भी रात के अंधेरे से मुक्त होकर सुरक्षित बनेगा।”विधायक जी ने आगे कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं, जैसे सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करना उनके कार्यकाल का मुख्य लक्ष्य है और आने वाले समय में विकास की गति को और तेज किया जाएगा।लाइट लगने से उत्साहित स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक जी का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए उनका आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है

कि इस हाई मास्क लाइट की मांग काफी समय से की जा रही थी, जिसे विधायक जी ने पूरा कर क्षेत्र को एक बड़ी सौगात दी है।कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मुखिया सुनीता मल्लिक, पंसस भोलानाथ महतो, राकेश कुमार मल्लिक, दिलीप गोप, अभिजीत सरकार, लाल मोहन महतो, संजय महतो समेत भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *