• Sat. May 30th, 2026

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र: गोविंदपुर में पुरुषोत्तम मास पर भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

May 30, 2026
crescent ad

 

 

गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत कंगालो (जियलगढ़ा) स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के समीप पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कथा वाचक श्री हित ललित बल्लभ नागार्च जी महाराज के मुखारविंद से भक्तों ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान किया।

इस अवसर पर गोविंदपुर प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह, पूर्व उप प्रमुख डीएन सिंह एवं सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी व भाजपा नेत्री तारा देवी कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

आयोजन में कमेटी सदस्य नयन कुमार मिश्रा, उमाकांत वर्मा, किशोर राय, तारापद कुंभकार, बबलू कुंभकार, मुख्य यजमान बबलू कुंभकार एवं उनकी धर्मपत्नी पूर्णिमा देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *