
सरायकेला–खरसावाँ : समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।


जनता दरबार में भूमि विवाद, पारिवारिक लाभ में विलंब, खरसावां प्रखंड अंतर्गत मौजा पटपट में कृषि भूमि पर जबरन दखल करने, चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में पैसा नियमावली 2025 के अनुरूप पारंपरिक मांझी बाबा (ग्राम प्रधानों) को ग्राम सभा अध्यक्ष के रूप में अधिसूचित करने, गम्हरिया क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक एवं संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करने, आदित्यपुर क्षेत्र में निजी विद्यालय द्वारा पुनः नामांकन समेत अन्य शुल्क के नाम पर अभिभावकों से राशि वसूली करने, धान अधिप्राप्ति में छूटे किसानों के धान का ऑनलाइन पंजीकरण कराने, तथा राशन, पेंशन, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।
उपायुक्त ने प्राप्त सभी आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की यथाशीघ्र जांच कर त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन मामलों का निष्पादन तत्काल संभव है, उन्हें अविलंब निष्पादित किया जाए तथा शेष मामलों में शीघ्र जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।
उपायुक्त ने आमजनों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को बिना किसी संकोच के प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उनका समुचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही अवगत कराया गया कि जनता दरबार प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को कार्यालय दिवस पर आयोजित किया जाता है तथा अवकाश/कार्यालय बंद रहने की स्थिति में जनता दरबार आयोजित नहीं किया जाता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
