• Tue. Aug 25th, 2026

सांसद के सौजन्य से बुढ़वा महादेव परिसर में महाभंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद।

admin's avatar

Byadmin

Aug 25, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर महूदी पहाड़ स्थित प्रसिद्ध बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से महाभंडारे का आयोजन किया गया। महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं के बीच खीर का प्रसाद वितरित किया गया। भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन की अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सेवा और प्रसाद वितरण के उद्देश्य से महाभंडारे का आयोजन किया गया है। धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सेवा करने से आत्मिक संतोष और परम सुख की अनुभूति होती है।

 

महाभंडारे को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बुढ़वा महादेव मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना व जलाभिषेक के बाद खीर का प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सेवा भावना का प्रतीक बताया।

 

आयोजन को सफल बनाने में बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति अध्यक्ष शशि कुमार मेहता,बड़कागांव सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, मंडल अध्यक्ष शिबू मेहता, सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, मुखिया कविता कुमारी, पंसस कोशिला कुमारी,पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, मेवालाल नाग भीखन महतो, दामोदर मेहता, राजकिशोर कुमार सहित दर्जनों लोगों ने सराहनीय योगदान दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *