
सरायकेला :नीमडीह थाना क्षेत्र के NH-32 स्थित महतो होटल के पास एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां साइकिल मिस्त्री किस्ट गोप के घर में शादी वाले दिन ही चोरी की नीयत से घुसे पांच लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।


बेटी की शादी का उठाया फायदा: ..मिली जानकारी के अनुसार किश्तो गोप की बेटी की शादी थी। बारात जाहरा मोड़ के पास एक पंडित के घर से हो रही थी। शादी समारोह में काफी भीड़-भाड़ थी। परिवार के अधिकतर सदस्य समारोह स्थल पर थे। इसी का फायदा उठाकर 6-7 की संख्या में चोर उनके पुराने घर, जो महतो होटल के पास स्थित है, में घुस गए।
अलमारी तोड़ी, सामान बिखेरा..? आरोपियों ने घर का एस्बेस्टस सीट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर कीमती सामान व घरेलू सामान की तलाश करने लगे। घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। पर्स और अन्य सामान खंगाल रहे थे।
इसी दौरान शादी से खाना खाकर कुछ लोग वापस घर पहुंचे तो घर में हलचल देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। खुद को घिरा देख 2-3 चोर भाग निकले, लेकिन ग्रामीणों ने 5 आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा। जमकर पिटाई के बाद सभी को नीमडीह पुलिस के हवाले कर दिया गया।
*एक तरफ शादी, दूसरी तरफ चोरी:* एक तरफ घर में बेटी की शादी की खुशियां थीं, वहीं दूसरी ओर मौका मिलते ही चोरों ने हाथ साफ करने की कोशिश की। गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीण पहुंच गए और बड़ी चोरी होने से बच गई।
नीमडीह थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए पांचों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। भागे हुए आरोपियों की तलाश जारी है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
