
सरायकेला : वीर सिदो कान्हू पब्लिक स्कूल, काठजोड़ सालगाडीह में हॉस्टल भवन निर्माण के लिए पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के डायरेक्टर बाबू राम सोरेन एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष बनमाली हांसदा ने किया।

इस अवसर पर अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर नए निर्माण कार्य की मंगलकामना की। स्थानीय परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार के साथ हॉस्टल भवन की नींव रखी गई।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि हॉस्टल भवन का निर्माण शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा मिलेगी और शिक्षा के बेहतर अवसर विकसित होंगे।
कार्यक्रम में सालगाडीह के लाया घासीराम मार्डी, बुद्धेश्वर सिंह, सनातन मार्डी, बिजय मुर्मू, सुदन टुडू, सुनील मार्डी समेत सैकड़ों ग्रामीण, अभिभावक और शिक्षक उपस्थित थे।
विद्यालय प्रबंधन ने उपस्थित सभी लोगों का आभार जताया और भविष्य में भी शिक्षा के विकास के लिए समाज के सहयोग की अपेक्षा जताई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
