
सरायकेला: चांडिल-मुरी रेलखंड पर झिमरी और हेसालोंग स्टेशन के बीच करारगामा गांव के समीप रेलवे अंडरपास के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। गुरुवार को हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र के हाइतिरूल गांव निवासी चैतन सिंह मुंडा उर्फ गुजरु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी मां विधवा हैं। वह बाहर रहकर काम करता था और कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रेलवे पुलिस और नीमडीह थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक किस ट्रेन की चपेट में आया और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
