• Sat. May 30th, 2026

सरायकेला में मौसम ने ली करवट, दिन में छाया अंधेरा, मूसलाधार झमाझम बारिश शुरू, गर्मी से मिली लोगों को राहत

admin's avatar

Byadmin

May 30, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : शनिवार को सुबह जिले की तपती धरती पर अचानक झमाझम बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली ।सुबह के समय हुई मूसलाधार बरसात ने सड़कों और खेत जल मग्न हो गया और आम जनजीवन में कुछ समय के लिए ठंडक महसूस होने लगा। बाजारों में कामकाज में अल्पकालिक व्यवधान देखा गया, लेकिन कई लोग बारिश का आनंद लेते हुए भीगते नजर आए। स्थानीय कृषि कर्मियों ने भी कहीं-कहीं नमी मिलने से मौसमी फसलों के लिए राहत की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकत्तम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो हाल के दिनों की भीषण गर्मी की तुलना में कुछ कम है। हालांकि विभाग ने चेतावनी दी है कि यह राहत अल्पकालिक है और रविवार से फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। अगले चार दिनों के अनुमानों के अनुसार 31 मई को अधिकत्तम तापमान 34 डिग्री, 1 जून और 2 जून को 35 डिग्री तथा 3 जून को 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि 31 मई से तीन जून तक आंशिक रुप से बादल छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *