• Thu. May 14th, 2026

सरायकेला: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो सड़कों का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी की लहर

admin's avatar

Byadmin

May 14, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास आज संपन्न हुआ। एक ओर NH-33 से हुमीद ग्राम तक 1.47 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, वहीं दूसरी ओर बानसा रेयारदा पथ पर लपाईबेड़ा से गुटीउत्नी देबरागोड़ा तक 2.80 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई।

 

NH-33 से हुमीद ग्राम तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ एवं ईचागढ़ विधायक साबित महतो के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल सरायकेला-खरसावां के कार्यपालक अभियंता के अनुसार इस सड़क निर्माण की एग्रीमेंट वैल्यू ₹84.16 लाख है। 1.47 किलोमीटर लंबी इस सड़क के बनने से हुमीद ग्राम के ग्रामीणों को मुख्य मार्ग से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

 

शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने बताया कि देश की आजादी और झारखंड राज्य गठन के कई वर्ष बीत जाने के बावजूद सड़क नहीं बनने से बरसात के दिनों में कीचड़ और आवागमन की भारी समस्या झेलनी पड़ती थी। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का उद्देश्य हर गांव को बारहमासी सड़क से जोड़ना है। कार्यपालक अभियंता ने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा किया जाएगा।

 

वहीं बानसा रेयारदा पथ पर लपाईबेड़ा से गुटीउत्नी देबरागोड़ा तक 2.80 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय साधुचरण महतो की पत्नी सारथी महतो एवं ईचागढ़ विधायक साबित महतो के कर कमलों द्वारा किया गया। ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल सरायकेला के कार्यपालक अभियंता के अनुसार इस सड़क निर्माण की प्राक्कलित राशि ₹249.647 लाख है।

 

2.80 किलोमीटर लंबी इस सड़क के बनने से लपाईबेड़ा, गुटीउत्नी, देबरागोड़ा सहित आसपास के गांवों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। शिलान्यास समारोह में ओम लायक, दिवाकर सिंह, खगेन महतो सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जा रहा है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान होगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *