
सरायकेला : मानवाधिकार सुरक्षा एवं संगठन ऑर्गनाइजेशन के सक्रिय पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बुधवार को नीमडीह थाना के नव पदस्थापित थाना प्रभारी दिलसन बिरूआ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को बुके देकर स्वागत किया और क्षेत्र में मानवाधिकार संरक्षण को लेकर सहयोग का भरोसा दिलाया।
मुलाकात के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय से आम लोगों को त्वरित न्याय मिल सकेगा। थाना प्रभारी दिलसन बिरूआ ने कहा कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखना और मानवाधिकारों का संरक्षण पुलिस की प्राथमिकता है। इसमें सामाजिक संगठनों का सहयोग अपेक्षित है।

इस अवसर पर मुलाकात करने वाले प्रमुख पदाधिकारी ..

1. *सुनिल कुमार राम* – महामंत्री
2. *समीर दास* – अध्यक्ष
3. *मंगलेश स्वर्णकार* –
उपाध्यक्ष
4. *अमरेन्द्र कुमार मिश्रा* – सचिव
5. *प्रकाश कालिंदी* – सचिव
6. *दीपक कुमार दास* – सचिव
7. *संजय महतो* – सचिव
8. *सुरेश पारीत* – स्वयं सेवक
9. *गोरांग दास* – जिला सदस्य
संगठन के महामंत्री सुनिल कुमार राम ने बताया कि संगठन जिले में मानवाधिकार हनन के मामलों पर नजर रखता है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम करता है। नए थाना प्रभारी से सकारात्मक चर्चा हुई है। भविष्य में भी मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
