
सरायकेला : राधा कृष्ण समिति झापुडागुढ़ा द्वारा , श्री श्री विशेश्वर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर बुधवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में 251 महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
कलश यात्रा शिव परिसर से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होकर खरकई नदी घाट , टिडिगटिपा तक पहुंची, जहां पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया गया। इसके बाद हरि नाम संकीर्तन करते हुए श्रद्धालु टिडिगटिपा गांव एवं झापुड़ागुढ़ा गांव भ्रमण कर पुनः मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में विधिवत वैदिक मंत्रों के साथ 251 कलश स्थापित कर शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई।
पूरे आयोजन के दौरान हरिनाम संकीर्तन एवं जय शिव शंकर जय भोलेनाथ की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के उपरांत समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के बीच जलपान का वितरण किया गया।

समिति द्वारा जानकारी दी गई कि 28.04. 2026 को अधिवास, 29.04. 2026, सुबह 7:00 बजे कलश यात्रा 12.30 बजे मंदिर स्नान और शिव स्नान और 4.30 बजे से नगर भ्रमण ( शोभायात्रा ) 8.00 बजे रात स्थापना।
30.04.2026 बेदी मंडल पूजा , प्राण-प्रतिष्ठा अभिषेक यज्ञ एवं रात 8.00 बजे हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न संकीर्तन मंडलियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। सरायकेला खरसावां के पूर्व प्रत्याशी एवं जिला परिषद सोनाराम बोदरा, बांधडीह पंचायत के मुखिया महोदया श्रीमती सोनी पाईपाई एवं बांधडीह पंचायत के पंचायत सदस्य मंजू महतो प्राण प्रतिष्ठा में उपस्थित हुए।

जिला परिषद सोनाराम बोदरा ने कहा कि आज शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने को सौभाग्य प्राप्त हुआ। हम भगवान के चरणों में सिर झुकाते है कि आत्मा को सुख , शान्ति मिलती है। सभी भक्तों को मेरी ओर से शुभकामनाएं देता हूं।
शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को सफल आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष- काली पद महतो, ग्राम प्रधान, सचिव – धीरेन महतो , कोषाध्यक्ष – संजय महतो , सदस्य- लक्ष्मण महतो, कृष्णा महतो, संजय महतो, अशोक महतो ,अधीन महतो, मागाराम महतो, सुसेन महतो ,सामू महतो , रोहित महतो, टायगर मृत्युंजय महतो , मनसा महतो, बुद्धेश्वर महतो, अजीत महतो एवं ग्रामवासियों का सहरनीय योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
